Present Prefect Continuous
Present Prefect Continuous इस tense का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई कार्य भूतकाल के किसी समय से जारी हो, जैसे- वह सुबह से सो रहा है। इस प्रकार जिस हिंदी के वाक्य के अंत में रहा हैं, रहे हैं, रही हैं और भूत काल का वह समय भी दे रखा हो जहाँ से वो कार्य जारी है तो उस वाक्य को अंग्रेजी में बनाते समय हम Present Perfect Tense का प्रयोग करते हैं। इस tense से बना वाक्य present continuous के जैसा लगता है क्योंकि जो वाक्य present continuous में होता है उसके अंत में भी रहा हैं, रहे हैं, रही हैं आते हैं। लेकिन इन दोनों tenses में अंतर यह होता है किpresent continuopus के वाक्य के अंत में रहा हैं, रहे हैं, रही हैं होते हैं लेकिन भूतकाल का वह समय नहीं दिया होता जहाँ से वह कार्य शुरू हुआ था परन्तु present perfect tense के वाक्य में रहा हैं, रहे हैं, रही हैं के साथ साथ भूतकाल का वह समय भी दिया होता है जहाँ ऐ वह कार्य शुरू हुआ था, जैसे- वह सो रहा है। (Preent continuous) वह सुबह से सो रहा है। (Present Perfect Continuous) अतः जिस हिंदी के वाक्य के अंत में रहा है, रहे हैं, रही रही है...